Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
image
image
image
image
image

प्रेस विज्ञप्ति जीविका, मधेपुरा दिनांक : 07 जुलाई 2026 *सहयोग शिविर में ग्रामीण महिला सशक्तिकरण को मिली नई उड़ान* *माँ भवानी जीविका ग्राम संगठन को सौंपी गई जीविका भवन की चाबी, 60 स्वयं सहायता समूहों को 88 लाख रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान* ग्वालपाड़ा प्रखंड स्थित पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर ग्रामीण महिला सशक्तिकरण एवं वित्तीय समावेशन का सशक्त मंच बनकर उभरा। कार्यक्रम का शुभारंभ जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती शीला मंडल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा जीविका से जुड़ी महिलाओं के उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री श्रीमती शीला मंडल, जिला पदाधिकारी श्री अभिषेक रंजन तथा जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका श्री नील कमल चौधरी ने मनरेगा के तहत निर्मित जीविका भवन की चाबी माँ भवानी जीविका महिला ग्राम संगठन को सौंपकर भवन का औपचारिक हस्तांतरण किया। इसके साथ ही वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 60 जीविका स्वयं सहायता समूहों को कुल 88 लाख रुपये का सांकेतिक चेक भी प्रदान किया गया। अपने संबोधन में प्रभारी मंत्री श्रीमती शीला मंडल ने कहा कि आज जीविका से जुड़ी महिलाएँ आत्मनिर्भर बनकर न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर रही हैं, बल्कि सामाजिक विकास के सपनों को भी साकार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। जिला पदाधिकारी श्री अभिषेक रंजन ने कहा कि जीविका ने ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण को नई दिशा प्रदान की है। उन्होंने महिलाओं से सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका श्री नील कमल चौधरी ने कहा कि जीविका की दीदियाँ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके निरंतर प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका, सामाजिक विकास एवं महिला नेतृत्व को नई पहचान मिल रही है। कार्यक्रम में आरक्षी अधीक्षक श्री संदीप कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, उदाकिशुनगंज, जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका श्री नील कमल चौधरी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक, ग्वालपाड़ा श्री विकास कुमार श्रीवास्तव, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री परमानंद पंडित, जीविका के अधिकारी एवं कर्मी सहित बड़ी संख्या में जीविका दीदियाँ एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

8 views | Madhepura, Bihar | Jul 7, 2026

MORE NEWS