देहरादून: युवती पर चोरी का आरोप लगाकर ज्वेलर ने बनाया बंधक, पीड़िता ने दी आत्महत्या की चेतावनी
देहरादून में एक युवती ने ज्वेलर पर बंधक बनाने का आरोप लगाया है। युवती के अनुसार, उस पर चोरी का झूठा आरोप लगाया गया और वीडियो बनाकर रिश्तेदारों को भेजी गई, जिससे उसकी बदनामी हुई। पीड़िता ने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो जारी कर आत्महत्या की चेतावनी दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ज्वेलर्स को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।