देहरादून: सीएम धामी ने शासकीय आवास पर बहनों के साथ मनाया भैया दूज का पर्व
सीएम ने शासकीय आवास पर देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति व परंपरा के अनुरूप भैया दूज का पावन पर्व मनाया। इस अवसर पर माताजी व बहनों ने तिलक लगाकर अपना आशीर्वाद दिया। राज्य की सभी बहनों को भैया दूज की शुभकामनाएं। प्रार्थना है कि आप सभी का अटूट स्नेह व प्रेम सदा बना रहे और आप सफलता की नित नई ऊंचाइयों को छुएँ।