जिला प्रशासन की अवैध धान संग्रहण एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला आज भी जारी रहा। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर जांच टीम ने पांच स्थलों पर छापामार कार्रवाई कर 7.44 लाख रूपए के अवैध धान जब्त किये। इन सभी आरोपियों के विरूद्ध मण्डी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।