कोरबा: कोरबा जिले में खाद दुकानों पर कृषि विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, नियम उल्लंघन पर दुकानें सील व नोटिस जारी
Korba, Korba | May 30, 2026 कोरबा जिले में आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग द्वारा जिले के विभिन्न सहकारी एवं निजी उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।जिला कलेक्टर के निर्देश पर संचालित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तायुक्त खाद-बीज उपलब्ध कराना एवं किसी भी प्रकार की कालाबाजारी और अनियमितता पर रोक लगाना है।