आज पुलिस लाइन, गया में वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार की अध्यक्षता में लाइन डे का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित, निष्पक्ष एवं विधिसम्मत निराकरण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
साथ ही पुलिसकर्मियों के कल्याण, अनुशासन, कार्यकुशलता, सेवा-हित एवं कार्यालयीन कार्यों के प्रभावी निष्पादन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जनहित तथा कानून-व्यवस्था संधारण के प्रति पूर्ण निष्ठा, संवेदनशीलता एवं उत्तरदायित्व के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।
Fatehpur, Gaya | Jul 28, 2026