विजयराघवगढ़: विजयराघवगढ विधायक संजय पाठक के मामले में हाई कोर्ट के जस्टिस ने खुद को किया अलग
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के जस्टिस विशाल मिश्रा ने विधायक संजय पाठक से जुड़े एक और मामले में खुद को अलग कर लिया कटनी के पूर्व आर्म्स डीलर्स नाजिम खान की पाठक के खिलाफ दायर मानहानि याचिका पर शुक्रवार को हाई कोर्ट को सुनवाई हुई,मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में सूचीबद्ध था यह दूसरी बार है जब पाठक से जुड़े मामले में जस्टिस मिश्रा ने सुनवाई से खुद को अलग किया।