खैरथल: खैरथल, तिजारा जिले में एलईडी टीवी और टैबलेट से अस्पताल होंगे हाईटेक, योजनाओं की मिलेगी डिजिटल जानकारी
खैरथल तिजारा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक नई डिजिटल पहल शुरू की गई है। सीएमएचओ डॉक्टर अरविंद गेट ने बुधवार शाम 5:00 बजे बताया की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार जिले के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्र पर एलइडी टीवी एवं टैबलेट आधारित मॉनिटरिंग व्यवस्था लागू की जा रही है।