पथरगामा: पथरगामा परसपानी होम्योपैथिक कॉलेज में डॉक्टर हैनिमैन की प्रतिमा खुले में, छत निर्माण की मांग
प्रखंड स्थित राजकीय होम्योपैथिक कॉलेज एवं अस्पताल परसपानी में होम्योपैथिक के जनक डॉक्टर सैमुनल हैनिमैन की संगमरमर की प्रतिमा का अनावरण 10 अप्रैल 2021 को झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा बड़े ही धूमधाम के साथ प्रतिमा का अनावरण किया गया था। लेकिन अनावरण के बाद से अब तक यह प्रतिमा खुले आसमान के नीचे धूप ठंड बरसात गर्मी आदि में रहनेको विवश