पूरी #खबर_देखिए #विस्तार से!
⚡ #सुबेहा #पावर_हाउस बना #धरना_स्थल! “#लाइनमैन_हटाओ” के नारों से गूंजा बिजलीघर!
#बाराबंकी के #नगर_पंचायत #सुबेहा में बिजली संकट को लेकर रविवार रात भाजपा सभासदों, बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने पावर हाउस पहुंचकर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने संविदा लाइनमैन पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए कार्रवाई और हटाने की मांग की।
रात करीब 8 बजे शुरू हुए प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी हुई। सूचना पर पुलिस और विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अवर अभियंता अश्वनी पटेल के निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ।
एसडीओ विद्युत दशरथ सिंह ने भी बिजली आपूर्ति बहाल कराने और लिखित शिकायत मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की बात कही।
अब सवाल—जांच के बाद विभाग क्या कार्रवाई करता है?
🎥 पूरी ग्राउंड रिपोर्ट जल्द/वीडियो में देखें।
#Subeha #Barabanki #BarabankiNews #ElectricityCrisis #PowerHouse #UPNews #BreakingNews #GroundReport #RTNewsHindi #MahendraPratapSingh
Haidergarh, Barabanki | Sep 29, 2026