महागामा: आज जिउतिया पर्व, महागामा में खरीदारी को लेकर बाजार में बढ़ी रौनक
महागामा। जिउतिया पर्व आज मनाया जाएगा। पर्व को लेकर शनिवार को महागामा के बाजार में दिनभर चहल-पहल बनी रही। संतान की सुख-समृद्धि और लंबी आयु की कामना को लेकर व्रती महिलाएं पर्व की तैयारियों में जुटी रहीं। महिलाओं और उनके परिजनों ने पूजा सामग्री, फल, सब्जियां, मिठाई, कपड़े और शृंगार सामग्री की जमकर खरीदारी की। बाजार में जिउतिया पर्व में उपयोग होने वाली विभिन्न स