पटना ग्रामीण: राजीवनगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने 748 लीटर विदेशी शराब के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
राजीव नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। SDPO विधि व्यवस्था 2 दिव्यांजलि जायसवाल ने मामले की जानकारी शुक्रवार शाम 6:15 पर सोशल मीडिया के माध्यम से देते हुए बताया है कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 748 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए शराब तस्करी की घटना में शामिल 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।