घुवारा: भगवा में जल गंगा संवर्धन अभियान: तालाब और बावड़ी की सफाई कर दिया संरक्षण का संदेश
भगवां में चल रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगर परिषद अध्यक्ष गुड्डी जाहर सिंह ने कर्मचारियों के साथ फुटेरा तालाब और जगदीश शाला मंदिर स्थित प्राचीन बावड़ी की गुरुवार की सुबह 10 बजे सफाई कराई। इस दौरान जल संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों को अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में अभय प्रताप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।