बेगूसराय: कार्यानंद भवन में पूर्व सांसद सूर्यनारायण सिंह की 105वीं जयंती पर जनसभा आयोजित, पूर्व सांसद हुए शामिल
पटेल चौक अवस्थित कार्यानंद भवन में रविवार की दोपहर 03:00 बजे पूर्व सांसद सूर्य नारायण सिंह की 105वी जयंती के मौके पर जनसभा का आयोजन किया गया. इस मौके पर बेगूसराय के पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने सूर्य नारायण सिंह द्वारा किए गए कार्यों को बिंदुबार बताया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद सूर्य नारायण सिंह गरीबों के मसीहा थे.