बेगूसराय: जिला नियोजनालय द्वारा 25 अप्रैल को ITI कैंपस में जॉब-कैम्प, 5 पदों पर होगी बहाली
जिला नियोजनालय द्वारा संयुक्त श्रम भवन आईटीआई कैंपस में 25 अप्रैल को जॉब कैम्प का आयोजन किया जायेगा. जहां कुल पांच पदों पर बहाली होगी. यह बातें रविवार की शाम 05:00 बजे जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने कही. उक्त तिथि को सुबह 11:00 बजे से जॉब कैम्प आयोजित होगी. इक्छुक अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकते हैं.