बेगूसराय: एसपी ने कार्यालय में लगाया जनता दरबार, 23 फरियादियों की सुनी शिकायतें
कार्यालय कक्ष में एसपी मनीष ने शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान कुल 23 फरियादियों की फरियाद सुनी. इस बात की जानकारी शनिवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एक-एक फरियादियों की फरियाद सुनते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारी को मामलों के निष्पादन के लिए निर्देशित किया.