मंडला: जिला अस्पताल में गार्ड भर्ती के नाम पर रुपए लेने और कम भुगतान के आरोप, जांच की मांग
Mandla, Mandla | Jul 10, 2026 जिला अस्पताल में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत कुछ युवाओं ने ठेका एजेंसी के संचालक पर नौकरी दिलाने के नाम पर रुपए लेने, तय राशि से कम वेतन देने तथा निजी कार्य कराने के आरोप लगाए हैं। गुरुवार की रात 9:00 बजे पीड़ितों ने अपनी समस्या बताइ। मामले में पीड़ितों ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।