आंवला: आंवला के सिरौली में कलयुगी पिता ने विकलांग मासूम की गला दबाकर हत्या की, शव को तालाब किनारे दफनाया
आंवला तहसील के थाना सिरौली में शनिवार को रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना में एक पिता ने अपने ही 9 वर्षीय विकलांग बेटे की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी। साक्ष्य छिपाने के लिए आरोपी ने शव को तालाब के किनारे गड्ढे में दबा दिया। शनिवार को पुलिस ने देरशाम साढे पांच बजे मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।