हमीरपुर: हमीरपुर ग्राम विकास प्रशिक्षण संस्थान में ग्राम विकास अधिकारियों ने भरी हुंकार
मौदहा कस्बे के ग्राम विकास प्रशिक्षण संस्थान में ग्राम पंचायत अधिकारी संघ, ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन समन्वय समिति की बैठक ग्राम पंचायत 'अधिकारी संघ की अध्यक्षता में आहुत की गयी। इस बैठक में कई प्रस्ताव पारित किये गये। जिनमें ओमप्रकाश प्रजापति अध्यक्ष ग्राम पंचायत अधिकारी को उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का प्रान्तीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया।