हमीरपुर: उमराहत में दरोगा की पिस्टल छीनने वाले आरोपी ने अदालत में हाजिर होने की दी अर्जी
गत 2 दिसंबर की रात कुरारा थाना क्षेत्र के उमराहट में सिपाही को मरणासन्न करके दरोगा को मारपीट करके सर्विस पिस्टल छीनकर भागे आरोपी ने शनिवार को गुपचुप तरीके से न्यायालय में सरेंडर करने की अर्जी लगाई। इसकी भनक लगने पर सक्रिय हुई पुलिस की वजह से वह अदालत में फिलहाल हाजिर नहीं हो सका है। सोमवार को चोरी छुपे इसके हाजिर होने की अटकलें लगाई जा रही है। पुलिस पूरे घटन