हमीरपुर: हमीरपुर कलेक्ट्रेट में पेंशनर्स ने किया धरना, डीएम के न मिलने पर अन्य अधिकारियों ने भी नहीं लिया ज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारी पेंशनर्स संघ के बैनर तले जुटे पेंशनर्स ने अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपने का प्रयास किया, लेकिन जिलाधिकारी के न मिलने और किसी अधिकारी द्वारा ज्ञापन न लिए जाने से पेंशनर्स में नाराजगी देखने को