डुमरांव: नन्दन डीएवी स्कूल के पास ऑटो में उचक्कागिरी, किराना व्यवसायी के ₹47 हजार लूटे, पुलिस जांच में जुटी
Dumraon, Buxar | May 4, 2026 डुमरांव में सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे दिनदहाड़े चलती ऑटो में उचक्कों ने एक किराना व्यवसायी को निशाना बनाते हुए 47 हजार रुपये उड़ा दिए। घटना इतनी सफाई से अंजाम दी गई कि पीड़ित को इसकी भनक तक नहीं लगी। बाद में जब पैसे गायब होने का एहसास हुआ तो वह तुरंत डुमरांव थाना पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।