विदिशा नगर: बेतवा तट से जल गंगा संवर्धन अभियान शुरू, मंत्री विश्वास सारंग ने किया श्रमदान
प्रदेशव्यापी जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत सोमवार सुबह 9 बजे विदिशा में भी हुई। बेतवा नदी के बड़ वाले घाट पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के सहकारिता एवं खेल एवं युवक कल्याण मंत्री विश्वास सारंग मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने घाटों पर श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया।