बिहटा: देवकुली गांव के पास ट्रक से कुचलकर एक व्यक्ति की हुई मौत, लोगों ने सड़क जाम कर किया आगजनी
Bihta, Patna | Jul 1, 2026 बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवकुली गांव के पास ट्रक से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेंद्र महतो के रूप में की जा रही है। दुर्घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क को जाम करते हुए आगजनी की। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन और कार्रवाई के लिए जुटी रही।