फिरोज़ाबाद: विशेष अदालत ने हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी को दोषी मानते हुए 10 साल की सजा और ₹50000 का जुर्माना लगाया
ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत फ़िरोज़ाबाद की विशेष अदालत ने हत्या के प्रयास के मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने शिलेन्द्र उर्फ़ छोटे फौजी को दोषी मानते हुये 10 साल के कारावास की सजा सुनाई है। साथ आरोपी पर ₹50000/- का जुर्माना भी लगाया है और जुर्माना अदा न करने पर 3 माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होंगी। वर्ष 2022 में आरोपी ने थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में घटना की थी।