विदिशा नगर: गंजबासोदा के सिरावदा में एक युवक से दर्जन भर लोगों ने की लाठी-डंडों से मारपीट, गंभीर हालत में अस्पताल रेफर
गंजबासौदा तहसील और थाना के अंतर्गत ग्राम सिरावदा मे रहने वाले युवक अनिल आदिवासी के साथ गांव के ही करीब दर्जन लोगो ने नशे की हालत मे बिना किसी वजह के लाठी डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दो दिन तक उसे गंजबासौदा अस्पताल मे ही भर्ती रखा गया। हालत बिगड़ने पर मंगलवार दोपहर 2 बजे जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं पुलिस द्वारा आरोपियो नही की कारवाई।