राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनोज जखमोला ने रूड़की के एक निजी होटल में प्रेस वार्ता कर कहा कि भाजपा अब वीर सपूतों का अपमान नही सहने वाली उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस वक्त बहुत बड़ा भीतर घात है इनके सभी नेता अलग अलग गुटों में बंटे हुए है और इनकी उत्तराखंड में सत्ता में आने की ख्वाहिश कभी पूरी नही होगी क्योंकि हरीश रावत से लेकर गणेश गोदियाल सहित सभी नेताओं ने अपने अपने अलग गुट बनाये हुए है और हरीश रावत ने मंगलौर से अपनी यात्रा शुरू कर अपनी ही पार्टी के विधायक को बदलने की बात कह गए थे ऐसे में उत्तराखंड हो या केंद्र कही भी कांग्रेस की सरकार आने का सवाल ही पैदा नही होता ।
वही प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुँचे केबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने भी कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राहुल गाँधी अब बौखला चुके है और इसी के चलते वह उल्टे सीधे ब्यान दे रहे है
#AjitDoval #RahulGandhi #BJPvsCongress #ManojJakhamola #PradeepBatra #UttarakhandPolitics #BJP #Congress #HaridwarNews #RoorkeeNews #UttarakhandNews #RahulGandhiNews #PoliticalNews #BreakingNews #ViralNews #CitySpecialNews
Hardwar, Haridwar | Oct 13, 2026