प्रतापगढ़ में मिशन शक्ति का बड़ा एक्शन! सड़क पर निकली आरोपियों की परेड!
प्रतापगढ़ से बड़ी खबर है, जहां महिलाओं और बालिकाओं से अभद्रता के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की पहचान सुभाष पाल और दक्ष पाल के रूप में हुई है। आरोप है कि दोनों बाइक से स्टंट करते हुए महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कस रहे थे।
मामला 12 अक्टूबर 2026 का है। भगवा चुंगी चौराहे पर महिलाओं और बालिकाओं के साथ छींटाकशी और अश्लील हरकतों के संबंध में कोतवाली नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
इसके बाद मिशन शक्ति टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान सड़क पर उनकी परेड निकाले जाने की भी जानकारी सामने आई है।
फिलहाल मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
इस पूरे मामले पर क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा ने क्या कहा, सुनिए ।
#प्रतापगढ़ #Pratapgarh #MissionShakti #मिशनशक्ति #UPPolice #उत्तरप्रदेशपुलिस #WomenSafety #महिलासुरक्षा #AntiEveTeasing #यूपीपुलिस #PratapgarhPolice #PoliceAction #CrimeNews #UPNews #BreakingNews #ViralNews #HindiNews #योगीसरकार #कानूनकाडंडा #CitySpecialNews