जहानाबाद: विधिक सेवा प्राधिकार जहानाबाद में जागृति स्कीम के तहत वृद्धजनों को किया गया जागरूक, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
जहानाबाद: जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जहानाबाद के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय स्थित विधिक सेवा प्राधिकार सभा कक्ष में जागृति स्कीम 2025 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने के अधिकार, उनके मान-सम्मान तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।