हरदा: हरदा जिले की लाड़ली बहनों के खाते में 13 मई को पहुंचेगी राशि, मुख्यमंत्री जारी करेंगे 36वीं किश्त
Harda, Harda | May 12, 2026 आज 12 मई दोपहर 3 बजे कलेक्टर कार्यालय के जनसंपर्क अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री मोहन यादव 13 मई को गोटेगांव से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 36वीं किश्त जारी करेंगे। प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में सिंगल क्लिक से 1835 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की जाएगी।