शुक्रवार को सिवनी मालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने जिला भाजपा कार्यालय नर्मदापुरम में संगठन द्वारा निर्धारित दिवस के तहत आमजन एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। आयोजित संवाद कार्यक्रम में नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं, जनहित से जुड़े मुद्दों और महत्वपूर्ण सुझावों से विधायक को अवगत कराया।