बटियागढ़: मगरोंन के प्रसिद्ध कलेही माता मंदिर में देवी दिवाले व ज्वारे विसर्जन का देर रात तक आयोजन
बटियागढ़ ब्लॉक के प्रसिद्ध मां कलेही माता मंदिर में देवी के दिवाले पँहुचे,गुरुवार शाम से चैत्र पूर्णिमा के ज्वारे अलग अलग गाँव से एक साथ निकलकर मगरोन कलेही माता मंदिर पँहुचे, लोग भक्ति भाव से ज्वारा विसर्जन में शामिल हुए. लोगो ने मुंह ने बाना छिदाकर अपनी भक्ति का प्रदर्शन भी किया और भाव सहित ज्वारों में शामिल हुए,मन्दिर पंहुचकर पूजा अर्चना कर व्रत परायण किया