आगर में आज शनिवार सुबह 10:30 बजे नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डी.एस.चौहान द्वारा जिला न्यायालय परिसर आगर स्थित मध्यस्थ कक्ष में विधिवत रूप से लोक अदालत का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।