बड़नगर: नवविवाहिता की हत्या का सनसनीखेज मामला, पति ने मारपीट कर जबरन खिलाई सल्फास की गोली; सास-ससुर भी गिरफ्तार
भाटपचलाना थाना क्षेत्र के ग्राम बरथून में नवविवाहिता प्रिया की कथित रूप से जबरन सल्फास खिलाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। मृतिका ने उपचार के दौरान दिए मरणासन्न कथन में पति पर मारपीट कर जहर खिलाने का आरोप लगाया था। जांच में घरेलू प्रताड़ना और मारपीट की पुष्टि होने पर पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर