हेरहंज: बालूमाथ सीएचसी में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर, 19 लाभार्थियों के यूडीआईडी कार्ड बने
दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध कराने और दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया को तेज करने के उद्देश्य से आज शनिवार को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित ट्रामा सेंटर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, लातेहार के निर्देश पर आयोजित किया गया।