भुसावर: भुसावर सीएचसी का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण
भुसावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का एसडीएम राधेश्याम मीणा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने मरीज वार्ड, ब्लड स्टोरेज यूनिट, दवा वितरण केंद्र, प्रयोगशाला, ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया है।