मुरैना नगर: बघपुरा और ऐसाह घाट पर रेत माफिया के खिलाफ वन विभाग और पुलिस की सख्ती, रास्ते खोदकर किए बंद, माफिया ने किया वीडियो वायरल
मुरैना जिले में रेत माफिया पर कार्रवाई करते हुए वन विभाग और दिमनी पुलिस ने आज बघपुरा व ऐसाह घाट पहुंची।टीम की भनक लगते ही माफिया वाहन लेकर भाग निकले।कोई वाहन नहीं मिलने पर जेसीबी से घाट के रास्तों पर गहरे गड्ढे खुदवा दिए गए,ताकि अवैध खनन रोका जा सके।कार्रवाई के दौरान दूर खड़े माफिया ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया,जो तेजी से वायरल हो रहा है।