लखीमपुर: सैदापुर गांव में तालाब किनारे मगरमच्छ दिखा, सूचना पर वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
लखीमपुर खीरी जिले के फूल बेहड़ थाना क्षेत्र के ग्राम सैदापुर में तालाब किनारे मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने तालाब के पास मगरमच्छ को देखा, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने घटना का वीडियो बना लिया और आज बुधवार को सुबह करीब 9:30 बजे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया है।