पेटरवार: ढोरी 5 नंबर धौड़ा में निर्मम हत्या, भाजपा और आजसू गंभीर, दो सांसद शोक संतप्त परिवार से मिले
बेरमो अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत ढोरी 5 नंबर धौड़ा निवासी चार माह की गर्भवती दलित महिला स्वर्गीय अनीता देवी की निर्मम हत्या के बाद आज सोमवार को धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के साथ चंदनकियारी के पूर्व विधायक अमर बाउरी सहित भाजपा प्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।