हनुमानगढ़: टाउन स्थित अल्फा मार्केट में रेडीमेड गारमेंट दुकान से लाखों रुपए का सामान चोरी, दुकान मालिक ने पूर्व पार्टनर पर शक जताया
हनुमानगढ़ टाउन स्थित अल्फा सिटी एसएसजी मार्केट में संचालित एक रेडीमेड गारमेंट की दुकान से बड़ी मात्रा में कपड़े नगदी और अन्य सामान चोरी होने का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में झुंझुनू जिले के निवासी सुरेंद्र कुमार पुत्र रामस्वरूप ने टाउन थाना में अपने पार्टनर पर संदेह जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।