हज़ारीबाग: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हजारीबाग की 700 मेडिकल दुकानें बंद रहीं, केमिस्ट्स की बंदी सफल
हजारीबाग में 700 मेडिकल दुकानें बंद, केमिस्ट्स बंदी सफल AIOCD के आह्वान पर ऑनलाइन दवा बिक्री और भारी डिस्काउंट के विरोध में हजारीबाग की करीब 700 मेडिकल दुकानें बंद रहीं। हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के नेतृत्व में बंदी सफल रही। केमिस्ट्स ने इसे छोटे व्यवसायियों और मरीजों के हित में उठाया गया कदम बताया।