रूपनगर: रूपनगढ़ तहसील क्षेत्र के सिंगला बांध भूमि विवाद ने तूल पकड़ लिया, किसानों का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी
सिंगला बांध भूमि विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है किसानों का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी रहा। मंगलवार रात 9:00 बजे मिली जानकारी जयपुर में मंत्रियों और अधिकारियों से हुई वार्ता के बावजूद अब तक कोई लिखित आदेश जारी नहीं होने से किसानों में नाराजगी बनी हुई है और आंदोलन और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में किसान लगातर डटे हुए हैं