पालीगंज: उदयपुर नहर में मिली अज्ञात महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट: तीन माह की गर्भवती और दो गोली लगी थी
पालीगंज थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव स्थित है सोन नहर से एक दिन पूर्व अज्ञात महिला का शव पुलिस के द्वारा बरामद की गई थी।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अज्ञात महिला के सिर में दो गोली लगे और 3 माह की गर्भवती होने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी पालीगंज पुलिस के द्वारा दी गई है। मामला गुरुवार शाम 5:15 के करीब बताया गया है। महिला अरवल जिले या औरंगाबाद जिले की है।