पालीगंज: रानीपुर गांव में एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर जला, ग्रामीणों को बिजली नहीं मिल रही
पालीगंज क्षेत्र के रानीपुर गांव में पिछले एक सप्ताह से विद्युत ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण उपभोक्ताओं के बीच बिजली की संकट गहरा गई है। बिजली विभाग के अधिकारियों से लोगों ने कई बार शिकायत की। लेकिन स्थिति ज्यो के त्यों बनी हुई है। वही रात होते लोगों के घरों में अंधेरा छा जा रहा है। ग्रामीण इसकी जानकारी शुक्रवार की दोपहर 3:41 के करीब दी।