पालीगंज: सिकरिया गांव: आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक महिला घायल
पालीगंज क्षेत्र के सिकरिया गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच हुए मारपीट के दौरान एक महिला घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसका उपचार चल रहा है। मामला मंगलवार की रात 9:15 के करीब की बताई जा रही है। घायल महिला रूपरेखा देवी के रूप में बताई गई है।