Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

अवैध वसूली के साथ ट्रक ड्राइवरों की मारपीट फ्री...सोचिए, नेता, अधिकारी और मीडिया खामोश क्यों है? #मुरैना #Morena #आरटीओ ...

Morena Nagar, Morena | Jan 7, 2026

MORE NEWS

सेफ क्लिक अभियान के पांचवें दिन मुरैना की ग्राम पंचायतों में लगी साइबर चौपाल
मुरैना, 
मुरैना जिले में चलाए जा रहे "सेफ क्लिक" साइबर सुरक्षा अभियान के पांचवें दिन विभिन्न थाना क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में साइबर चौपाल का आयोजन किया गया।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, क्यूआर कोड फ्रॉड, ओटीपी, बैंक खाता एवं एटीएम कार्ड की जानकारी किसी से साझा न करने, यूपीआई पिन सुरक्षित रखने तथा सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने के संबंध में जागरूक किया गया।
साथ ही ग्रामीणों को साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत करने की जानकारी भी दी गई। अभियान का उद्देश्य आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक कर साइबर अपराधों पर प्रभावी रोक लगाना है।

सेफ क्लिक अभियान के पांचवें दिन मुरैना की ग्राम पंचायतों में लगी साइबर चौपाल मुरैना, मुरैना जिले में चलाए जा रहे "सेफ क्लिक" साइबर सुरक्षा अभियान के पांचवें दिन विभिन्न थाना क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में साइबर चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, क्यूआर कोड फ्रॉड, ओटीपी, बैंक खाता एवं एटीएम कार्ड की जानकारी किसी से साझा न करने, यूपीआई पिन सुरक्षित रखने तथा सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही ग्रामीणों को साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत करने की जानकारी भी दी गई। अभियान का उद्देश्य आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक कर साइबर अपराधों पर प्रभावी रोक लगाना है।

Morena Nagar, Morena | Jun 28, 2026

मुरैना।
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे सेफ क्लिक अभियान 2.0 के अंतर्गत माता बसैया थाना पुलिस द्वारा ग्राम पंचायत दतहरा एवं माता बसैया में ग्रामीणों के साथ संवाद कर उन्हें साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, OTP, बैंक खाते की जानकारी, ATM/डेबिट कार्ड विवरण एवं UPI PIN किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी। साथ ही संदिग्ध कॉल, मैसेज और सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी से सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई गई तथा सभी से सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने और दूसरों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया।

मुरैना। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे सेफ क्लिक अभियान 2.0 के अंतर्गत माता बसैया थाना पुलिस द्वारा ग्राम पंचायत दतहरा एवं माता बसैया में ग्रामीणों के साथ संवाद कर उन्हें साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, OTP, बैंक खाते की जानकारी, ATM/डेबिट कार्ड विवरण एवं UPI PIN किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी। साथ ही संदिग्ध कॉल, मैसेज और सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी से सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई गई तथा सभी से सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने और दूसरों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया।

Morena Nagar, Morena | Jun 28, 2026

मुरैना पुलिस की कोर्ट कार्यप्रणाली पर सख्ती, एसपी ने कोर्ट मोहर्रिरों और कोर्ट मुंशियों को दिए अहम निर्देश
मुरैना। पुलिस अधीक्षक मुरैना धर्मराज मीना ने रविवार को पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम में माननीय न्यायालयों में कार्यरत कोर्ट मोहर्रिरों और कोर्ट मुंशियों की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक का उद्देश्य न्यायालयीन कार्यों में तेजी, समन-वारंट की समय पर तामील और कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना रहा।
बैठक में एसपी ने निर्देश दिए कि समन और वारंट जारी करते समय संबंधित व्यक्ति का पूरा नाम, पता, मोबाइल नंबर तथा जमानतदारों का विवरण अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए, ताकि तामीली में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि अधूरे पते और गलत जानकारी के कारण समन-वारंट की तामीली प्रभावित होती है।
एसपी ने कोर्ट मोहर्रिरों और कोर्ट मुंशियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, व्हाट्सएप ग्रुप पर प्रतिदिन की कार्रवाई साझा करने तथा उच्च न्यायालय एवं अधीनस्थ न्यायालय से प्राप्त सभी नोटिस और वारंट समय-सीमा में तामील कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी नोटिस या वारंट बिना तामीली के लंबित नहीं रहना चाहिए।
बैठक में पुराने लंबित मामलों, जेल में बंद आरोपियों से संबंधित प्रकरणों तथा चिन्हित अपराधों की प्राथमिकता से कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही ई-समन प्रणाली और सीसीटीएनएस पर समय पर प्रविष्टि सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने न्यायालयों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, साक्षियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सभी कर्मचारियों को निर्धारित वर्दी में उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने की समझाइश दी। बैठक में 38 कोर्ट मोहर्रिर, 27 कोर्ट मुंशी सहित कोर्ट सेल एवं डीपीओ शाखा के अधिकारी भी मौजूद रहे।

मुरैना पुलिस की कोर्ट कार्यप्रणाली पर सख्ती, एसपी ने कोर्ट मोहर्रिरों और कोर्ट मुंशियों को दिए अहम निर्देश मुरैना। पुलिस अधीक्षक मुरैना धर्मराज मीना ने रविवार को पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम में माननीय न्यायालयों में कार्यरत कोर्ट मोहर्रिरों और कोर्ट मुंशियों की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक का उद्देश्य न्यायालयीन कार्यों में तेजी, समन-वारंट की समय पर तामील और कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना रहा। बैठक में एसपी ने निर्देश दिए कि समन और वारंट जारी करते समय संबंधित व्यक्ति का पूरा नाम, पता, मोबाइल नंबर तथा जमानतदारों का विवरण अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए, ताकि तामीली में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि अधूरे पते और गलत जानकारी के कारण समन-वारंट की तामीली प्रभावित होती है। एसपी ने कोर्ट मोहर्रिरों और कोर्ट मुंशियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, व्हाट्सएप ग्रुप पर प्रतिदिन की कार्रवाई साझा करने तथा उच्च न्यायालय एवं अधीनस्थ न्यायालय से प्राप्त सभी नोटिस और वारंट समय-सीमा में तामील कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी नोटिस या वारंट बिना तामीली के लंबित नहीं रहना चाहिए। बैठक में पुराने लंबित मामलों, जेल में बंद आरोपियों से संबंधित प्रकरणों तथा चिन्हित अपराधों की प्राथमिकता से कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही ई-समन प्रणाली और सीसीटीएनएस पर समय पर प्रविष्टि सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने न्यायालयों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, साक्षियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सभी कर्मचारियों को निर्धारित वर्दी में उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने की समझाइश दी। बैठक में 38 कोर्ट मोहर्रिर, 27 कोर्ट मुंशी सहित कोर्ट सेल एवं डीपीओ शाखा के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Morena Nagar, Morena | Jun 28, 2026

मुरैना: फायरिंग की घटना का आरोपी राहुल मिश्रा गिरफ्तार।
मुरैना कोतवाली थाना पुलिस ने फायरिंग की घटना में फरार चल रहे आरोपी राहुल मिश्रा, निवासी अवंती बाई कॉलोनी, को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले राहुल मिश्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब पुलिस ने उसे फायरिंग के मामले में गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मुरैना: फायरिंग की घटना का आरोपी राहुल मिश्रा गिरफ्तार। मुरैना कोतवाली थाना पुलिस ने फायरिंग की घटना में फरार चल रहे आरोपी राहुल मिश्रा, निवासी अवंती बाई कॉलोनी, को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले राहुल मिश्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब पुलिस ने उसे फायरिंग के मामले में गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Morena Nagar, Morena | Jun 28, 2026

ठाकुर राजमनी सिंह दंडोतिया शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति ने 5 जरूरतमंद बेटियों का कराया सामूहिक विवाह
मुरैना, 28 जून 2026।
ठाकुर राजमनी सिंह दंडोतिया शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति द्वारा महाराजपुरा रोड स्थित बिजली घर के पास गुलाब गार्डन में पांच जरूरतमंद बेटियों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम सामाजिक सौहार्द एवं जनसेवा की भावना के साथ संपन्न हुआ, नवविवाहित जोड़ों को शुभाशीष प्रदान करते हुए  उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।
इस अवसर पर समिति के समाजसेवी एवं पदाधिकारी मनोज कुमार दंडोतिया, अजय सिकरवार, ब्रजेश शर्मा, एस.एस. पटेल, अमित शर्मा, दिलीप कुशवाह एवं लवकुश कुशवाह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नवदंपतियों को शुभकामनाएं दीं तथा समिति के इस सामाजिक कार्य की सराहना की।

ठाकुर राजमनी सिंह दंडोतिया शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति ने 5 जरूरतमंद बेटियों का कराया सामूहिक विवाह मुरैना, 28 जून 2026। ठाकुर राजमनी सिंह दंडोतिया शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति द्वारा महाराजपुरा रोड स्थित बिजली घर के पास गुलाब गार्डन में पांच जरूरतमंद बेटियों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम सामाजिक सौहार्द एवं जनसेवा की भावना के साथ संपन्न हुआ, नवविवाहित जोड़ों को शुभाशीष प्रदान करते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। इस अवसर पर समिति के समाजसेवी एवं पदाधिकारी मनोज कुमार दंडोतिया, अजय सिकरवार, ब्रजेश शर्मा, एस.एस. पटेल, अमित शर्मा, दिलीप कुशवाह एवं लवकुश कुशवाह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नवदंपतियों को शुभकामनाएं दीं तथा समिति के इस सामाजिक कार्य की सराहना की।

Morena Nagar, Morena | Jun 28, 2026

अवैध वसूली के साथ ट्रक ड्राइवरों की मारपीट फ्री...सोचिए, नेता, अधिकारी और मीडिया खामोश क्यों है? #मुरैना #Morena #आरटीओ ... - Morena Nagar News