#ब्रेकिंग 🚨 ब्रेकिंग उन्नाव | सफीपुर में अराजकतत्वों का उत्पात, सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़ का आरोप
Writing
📍 सफीपुर (उन्नाव): आदर्श नगर पंचायत सफीपुर के बायां तालाब के पास स्थित मोहल्ला जोगियाना में कुछ अराजकतत्वों द्वारा खुलेआम उत्पात मचाने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि नगर पंचायत निधि से लगाए गए इंडिया मार्का हैंडपंप के बोर, वाटर कूलर तथा उसकी सुरक्षा जाली को तोड़कर फेंक दिया गया। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद नगर पंचायत सफीपुर में इस प्रकार की घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित लोगों द्वारा पहले भी कई बार मारपीट और अराजक गतिविधियों
Unnao, Unnao | Jun 27, 2026