बाबई: तहसील क्षेत्र में सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की विभागवार की जाए समीक्षा, कलेक्टर ने दिए निर्देश
मंगलवार को कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने सभी तहसीलदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि तहसील क्षेत्र मे सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणो की विभाग बार समीक्षा की जाए। नजर अंदाज शिकायतो की पुनरावृत्ति ना हो यह सुनिश्चित किया जाए।डाइट से संबंधित शिकायतो के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि नियमअनुसार कार्रवाई करते हुए ऐसी शिकायतों को निराकृत कर बंद किया जाए।