बाबई: सांगाखेड़ा कला में राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम के तहत निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का किया आयोजन
सांगाखेड़ा कला में ज्ञानपीठ स्कूल संचालक के निर्देशन पर ज्ञानपीठ स्कूल परिसर में सोमवार को निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में नेत्र परीक्षण उपचार परामर्श व मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए रोगियों का चयन किया गया। इस दौरान निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में 12 मोतियाबिंद रोगियों को चयनित कर भोपला भेजा।