सैदपुर: रामपुर मांझा पुलिस और आतंकवाद निरोधक दस्ता की बड़ी कार्रवाई, अवैध पिस्टल के साथ कुख्यात युसूफ अली गिरफ्तार
आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की वाराणसी इकाई और रामपुर मांझा पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध शस्त्र रखने के मामले में यूसुफ अली पुत्र आलमगीर शाह निवासी गरथौली, रामपुर मांझा को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने अवैध पिस्टल भी बरामद किया है। बाद में आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पकड़े गए बदमाश को जेल भेज दिया गया।